Ranchi

एचईसी परिसर स्थित आनी टोला में लाइट हाउस निर्माण का शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ करेगा विरोध

Ranchi: एचईसी शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा धुर्वा आनी टोला में लाईट हाउस बनाने का विरोध किया जायेगा.

यादव ने कहा कि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आनी टोला में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का स्थान तब्दील करना ही होगा.
इस विषय को लेकर एचईसी शहीद विश्वनाथ शहदेव नागरिक संघ के बैनर तले स्थानीय लोगों के साथ शनिवार (छह फरवरी) को शाम 4 बजे से जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर चौक के समीप बने हॉल में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई है.

उन्होंने बताया कि इस बैठक में आनी टोला व आसपास के स्थानीय ग्रामीण और समाज के अन्य लोग उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- नाबालिग लड़की पुआल के ढेर में बेहोश पड़ी मिली, हाथ-पांव बंधे थे, मांग में लगा था सिंदूर

 

Related Articles

Back to top button