
Jamshedpur : गोविन्दपुर की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बुधवार को उनके बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. सिलाई मशीन देने का काम समाजसेवी राजीव रंजन ने केके सिंह के सहयोग से दिया. गोविन्दपुर महिला समिति को सिलाई देने के बाद उनसे अपील की गयी कि वे अब सशक्त बनकर दिखाएं. इससे अगर वह अपने पैरों पर खड़ा हो सकती है तभी उनका उद्देश्य पूरा हो सकता है. राजीव रंजन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में वो ताकत है कि वो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकती हैं. इस कार्यक्रम मे संगठन के कोषाध्यक्ष हरेश सुनानी, कार्यालय सचिव उदय दास, राजकुमार, सुमित्रा कुमारी मुंडा, लक्ष्मी, संगीता गोप, शिबू बांद्रा, गोविंद, सूरज आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- सरकारी एजेंसी से रिटायर्ड कर्मियों को नहीं मिलेगी पेंशन – पटना हाईकोर्ट




