
Ghatshila : घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव द्वारा जेएसएलपीएस अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत घाटशिला प्रखंड से सात युवतियों को साक्षात्कार के बाद चयनित कर प्रशिक्षण के लिए एक्सोडस फ्यूचुरा निट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, विष्णुपुर, पश्चिम बंगाल के लिए भेजा गया. जहां उन्हें 3 माह का सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इन सभी चयनित महिलाओं को सकुशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि इस तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान सभी चयनित महिलाओं को निःशुल्क भोजन, सिलाई मशीन, आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया गया कि इस प्रशिक्षण से इन महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा मिलेगी. इस दौरान जेएसएलपीएस बीपीएम शिवदास घोष, एक्सोडस प्राइवेट लिमिटेड के सोशल मोबिलाइजर विश्वजीत नंद, जेआरपी मामूनी गोराई, संजय रजक आदि उपस्थित थे.
इन महिलाओं का हुआ चयन
सीतामढ़ी मुर्मू (चढ़ईगोडा), सींगो मुर्मू (चढ़ईगोड़ा), दीवाला टूडू (महालीडीह), पविता सिंह मुंडा (कालचिती), आरसी टूडू (माहलीडीह), कमला सिंह (कालचित्ती) व दुलमणि हांसदा (कालचित्ती).
इसे भी पढ़ें:समाज कल्याण विभाग ने आयोजित किया पांच दिवसीय ईसीसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम




