
Giridih : गिरिडीह की साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को बेंगाबाद और अहिल्यापुर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को स्मार्ट फोन और दो पहिया वाहनों के साथ धर दबोचा.
देर शाम साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने गिरफ्तार अपराधियों की जानकारी देते हुए कहा कि पहले बेंगाबाद के बिशनपुर से निरंजन मंडल के दबोचा गया.
इसे भी पढ़ें : 10वें दिन भी सुरक्षा प्रभारी का सुराग नहीं, वाटर प्रूफ कैमरा 700 सौ फीट अंदर भेजा गया
निरंजन की निशानदेही पर कई धराये
इसके बाद निरंजन की निशानेदही पर ही विनोद मंडल, रामलखन दास, गणेश कुमार दास को दबोचा गया. गणेश के पास से पुलिस ने एक अपाची बाइक बरामद की.
इस दौरान निरंजन मंडल की निशानदेही पर ही प्रद्युम्न मंडल को गिरफ्तार किया गया. प्रद्युम्न के पास से भी पुलिस ने एक बाइक व कई स्मार्टफोन के साथ पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड जब्त किये.
इसे भी पढ़ें : 107 वर्षीया वेजुबेन मेहता ने किया संथारा, धनबाद जिले में ऐसी पहली घटना
साइबर अपराध की योजना ही बना रहे थे सातो
डीएसपी सुमन समदर्शी ने यह भी बताया कि पुलिस ने सातों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग भागों में बंटकर इलाके में छापेमारी की.
उन्होंने बताया कि जो गुप्त सूचना मिली, उसके अनुसार सातों अपराधी साइबर अपराध की योजना बना रहे थे, उसी दौरान छापेमारी की गयी वे दबोचे गये.
इसे भी पढ़ें : प. बंगालः आठवीं के इतिहास की किताब में खुदीराम बोस को बताया आतंकी!




