JharkhandSaraikela

सरायकेला : कारोबारियों से लेवी वसूलने वाला नक्सली कमांडर गणेश गगराई साथी संग गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला पुलिस ने नक्सली कमांडर गणेश गगराई के गिरफ्तार कर लिया है. नक्सली गणेश के साथ पुलिस ने उसके एक साथ सावन तियू को भी गिरफ्तार किया है. कोल्हान क्षेत्र में गणेश गगराई कारोबारियों और ठेकेदारों से लेवी वसूलता था. और लेवी नहीं मिलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देता था.

इसे भी पढ़ें – साल 2018 में ही जिस स्कूल की मान्यता जैक ने की रद्द, उसी स्कूल से 400 बच्चे दे रहे मैट्रिक परीक्षा

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

दरअसल इस बारे में सरायकेला के एसपी को सूचना मिली थी कि नक्‍सली संगठन पीएलएफआई का पूर्व सदस्‍य ने जेएसजेएमएम नाम का संगठन बनाया है. इस नये संगठन के जरिए वह सरायकेला-खरसावां के कई थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर विकास कार्य करा रहे, ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूल रहा है.

और नहीं देने पर हिंसक कार्रवाई की धमकी दे रहा है. सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्‍व में टीम गठित कर कमांडर की गिरफ्तारी का टास्‍क दिया गया. टीम ने जाल बिछाकर नक्सली कमांडर गणेश गगराई को एक सहयोगी समेत गिरफ्तार कर लिया.

कई कांडों में स्‍वीकारी अपनी संलिप्‍तता

गिरफ्तारी के बाद दोनों ने पूछताछ में सरायकेला और चाईबासा जिले में आधा दर्जन से अधिक कांड में अपनी संलिप्‍तता स्‍वीकार की है. गणेश गगराई पिछले ही साल दिसंबर में जेल से बाहर आया है.  जाल से बाहर आते ही उसने बड़ाबांबो से सुपाईसाई तक सड़क बना रहे ठेकेदार से दो लाख रुपये की लेवी मांगी.

इसे अलावा खरसावां के ईंट भट्ठा कारोबारी से लेवी की वसूली की. जबकि सरायकेला के व्‍यवसायी को लेवी नहीं देने पर बुरे अंजाम की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़ें – बिजली चोरी मामले में ACB ने 2014 में मांगी थी स्वीकृति, सरकार बदलने के बाद हुई कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button