BiharCrime News

जहानाबाद में दहेज के लिए दो बहुओं की अलग-अलग हत्या

Jahanabad: जिले में अलग-अलग गांवों में दहेज के लिए दो बहुओं की हत्या कर द गई. दोनों मामलों को लेकर ओकरी ओपी में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने दोनों घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पड़ताल में जुट गई है.

ये हैं दोनों मामले

पहला मामला- घोसी थाना क्षेत्र के ओकरी ओपी के अनंतपुर गॉव की है. जहां दहेज की नाजायज मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों के द्वारा बहू की हत्या कर दी. ओकरी ओपी प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अनंतपुर गांव में एक महिला को मारकर शव को जलाने के लिए ले जाया जा रहा है. उसी समय अनंतपुर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

इसे भी पढ़ें: Corona Update: देश में मार्च 2020 के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे कम, जानें-कितने नये संक्रमित मिले

मृतक महिला लक्ष्मीनिया देवी के परिजनों के अनुसार महिला की शादी लगभग 3 साल पहले अनंतपुर में अपनी क्षमता के अनुसार सबकुछ देकर किया गया था. शादी के बाद लगातार ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा और एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी. मांग पूरा ना होने के बाद उनलोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

दूसरा मामला- ओकरी ओपी क्षेत्र का ही कठार पर गांव का है. पुलिस के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या के बाद शव जला दिया है. पीड़िता के परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है.

इसे भी पढ़ें: पटना में कोहरे के कारण दो ऑटो में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, सात गंभीर

Related Articles

Back to top button