Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
Mumbai : एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच तेल एवं गैस, बैंकिंग और धातु कंपनियों के शेयरों में मजबूती से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में सुधार देखा गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 118.81 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 37,927.72 अंक पर पहुंच गया. गौरतलब है कि सेंसेक्स पिछले दो कारोबारी दिन में 575 अंक गिरा था.
11,391.25 अंक पर पहुंचा निफ्टी
वहीं , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 37.00 अंक यानी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 11,391.25 अंक पर पहुंच गया. ब्रोकरों ने कहा कि खुदरा निवेशकों की लिवाली और लगातार विदेशी पूंजी निवेश के बीच एशियाई बाजारों में मजबूत रुख से घरेलू बाजार को समर्थन मिला.
शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को 150.40 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध रूप से 12.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
अन्य एशियाई बाजार में, शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 1.84 प्रतिशत, हांगकांग का हेंगसेंग 0.08 प्रतिशत, कोरिया का कॉस्पी 0.17 प्रतिशत चढ़ा जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.99 प्रतिशत गिरा.
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
निर्यातकों के अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर की तुलना में 15 पैसे मजबूत होकर 68.81 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. मुद्रा डीलरों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त से रुपये को समर्थन मिला.
मंगलवार को रुपया स्थिर रहकर 68.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 150.40 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.