News Wing
Ranchi, 28 August: झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने जस्टिस दीपक मिश्र को भारत का 45वां मुख्य न्यायाधीश बनने पर बधाई दी है. उन्होंने जस्टिस मिश्र से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. शुक्ल ने उम्मीद जतायी है कि जस्टिस मिश्र के अनुभवी, प्रेरक एवं न्यायप्रिय नेतृत्व में भारतीय न्याय प्रणाली पूरे विश्व में और भी महिमामंडित होगी तथा भारतीय न्याय व्यवस्था में और भी गुणात्मक सुधार होगा.




