Bihar

गोपालगंज में हत्या और लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

Gopalgunj : जिले में पुलिस ने हत्या और लूटकांड का शनिवार को खुलासा किया है. इस लूटकांड में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों के पास से स्पेशल पुलिस टीम ने 08 ग्राम गलाया हुआ सोना, सोने की नथिया, चांदी की पायल और एक बाइक भी जब्त की है. यह कारवाई हथुआ पुलिस ने मनिछापर गांव में की गयी है.

दरअसल बीते 12 दिसंबर को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने हथुआ सैनिक स्कूल के पास एक युवक से मोबाइल व गहने की लूट की थी और लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
घटना के बाद एसपी के द्वारा स्पेशल पुलिस की टीम बना कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किये गये अपराधियों में गोलू कुमार, सागर कुमार आर्यन और एक आभूषण दुकानदार शुभम कुमार सोनी शामिल है.

इसे भी पढ़ें:‘हमारा बजाज’ वाले राहुल नहीं रहे

गिरफ्तार अपराधी हथुआ के मनिछापर और हथुआ गाव के निवासी बताये जाते हैं. जिनकी पूर्व में भी कई घटनाओं में संलिप्तता रही है.

एसपी आनंद कुमार के मुताबिक हथुआ डीएसपी नरेश कुमार, हथुआ थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित कई थानाध्यक्षों के नेतृत्व में स्पेशल पुलिस की टीम बनायी गयी थी.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS  :  नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड के रहनेवाले CRPF के सहायक कमांडेंट शहीद

इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हथुआ के मनिछापर में छापामारी कर तीन अपराधियों व अपराधियो के द्वारा बेचे गये आभूषण को खरीदनेवाले दुकानदार शुभम सोनी गिरफ्तार किया.

उनके पास पुलिस टीम ने 08 ग्राम गलाया हुआ सोना, सोने की नथिया, चांदी की पायल और एक बाइक भी जब्त किया है.

एसपी ने कहा की गिरफ्तार किये गये अपराधियों के खिलाफ वैज्ञानिक तरीके से सबूत इकठ्ठा किये गये हैं. जिन्हें नयालालय में पेश कर सजा दिलायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें:Good News : शिक्षा को पटरी पर लाने की कवायद, दो से तीन माह में सौ से अधिक शैक्षणिक टीवी चैनल होंगे शुरू

Related Articles

Back to top button