
Mumbai: बंबई शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में बैंक, वाहन और आइटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
इससे बीएसई सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 150 अंक नीचे आ गया. बाजार से विदेशी मुद्रा की निकासी जारी रहने से समर्थन का अभाव रहा.
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार की शुरुआत में 147.20 अंक यानी 0.40 प्रतिशत नीचे रहकर 36,834.57 अंक पर खुला, जबकि व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक 31 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 10,915.20 अंक पर बोला गया.
इसे भी पढ़ेंः#EconomicSlowDown खस्ता हाल ऑटो सेक्टर को राहत देने में सरकार पर पड़ेगा 30 हजार करोड़ का भार
इससे पहले पिछले सप्ताह के अंत में शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर बीएसई सूचकांक 337.35 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़कर 36,981.77 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 98.30 अंक यानी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 10,946.20 अंक पर बंद हुआ था.
सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में नुकसान उठाने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, मारुति, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, वेदांता, बजाज आटो, हीरो मोटो कार्प, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक के शेयरों में 2.40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई.
इसके विपरीत बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में सन फार्मा, एचयूएल, भारतीय एयरटेल, लार्सन एण्ड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर मूल्य में 1.66 प्रतिशत तक बढ़त दर्ज की गई.
बाजार सूत्रों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बावजूद घरलू शेयर बाजार में विदेशी मुद्रा निकासी का दबाव देखा गया जिससे बाजार में समर्थन का अभाव रहा.
इसे भी पढ़ेंः#EconomicSlowDown आर्थिक मंदी में रानीगंज रेल पार्सल कार्यालय बंदी के कगार पर




