Uncategorized

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता: वान्या मिश्रा पर भारतीयों की नजर

नई दिल्ली: चीन में शनिवार शाम 65 वीं मिस वर्ल्ड चुनी जाएगी. इस प्रतियोगिता में 116 देशों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं लेकिन भारतीयों की नजर चंडीगढ़ की 21 साल की वान्या मिश्रा पर रहेगी. 30 मार्च 2012 को वान्या ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था.

वान्या का जन्म 27 फरवरी 1992 को जालंधर में हुआ था. वान्या पीईसी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है. वह सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ी रही है. वान्या जब बच्ची थी तब वह अपनी मां के साथ मूक बधिर छात्रों के स्कूलों में जाती थी. उसने अपनी आंखें दान करने की इच्छा भी जताई है.

मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में पहली बार 116 देशों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता चीन के ओरडोस सिटी में हो रही है जिसे माइनिंग सिटी के नाम से भी जाना जाता है. 2001 में मिस वर्ल्ड का खिताब मिस वेनेजुएला इवियान लूनासोल सारकोस ने जीता था. इवियान इस बार की विजेता को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाएगी.

अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड की शुरूआत 1951 में एरिक मोर्ले ने की थी. साल 2000 में निधन के बाद से उनकी पत्नी जूलिया मोर्ले इस ब्यूटी पैजन्ट की को चेयरमैन हैं. मौजूदा मिस वर्ल्ड वेनेजुएला की इवीयन सारकोस हैं. रीटा फारिया पहली भारतीय थीं जो मिस मिस वर्ल्ड बनीं.

मिस वर्ल्ड बनने वाली भारतीय सुंदरियां
– रीटा फारिया (मिस वर्ल्ड 1966)
– एश्वर्या रॉय (मिस वर्ल्ड 1994)
– डायना हेडन (मिस वर्ल्ड 1997)
– युक्ता मुखी (मिस वर्ल्ड 1999)
– प्रियंका चोपड़ा (मिस वर्ल्ड 2000)

One Comment

  1. 728556 67324Does your internet site have a contact page? Im having trouble locating it but, Id like to send you an email. Ive got some suggestions for your weblog you may be interested in hearing. Either way, fantastic weblog and I look forward to seeing it develop more than time. 75247

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button