JharkhandLead NewsRanchi

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, राज्यपाल-सीएम ने जताया शोक

Ranchi: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे. आज रविवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वे पिछले 10 महीने से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे. इनके निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य ने गहरा शोक जताया है.

वर्तमान में वह आजाद सिपाही दैनिक अखबार के प्रधान संपादक के तौर पर कार्य कर रहे थे. इसके पूर्व वह हिंदुस्तान, प्रभात खबर, न्यूज़ 11, सन्मार्ग आदि दैनिक अखबारों में वरिष्ठ संपादक के तौर पर कार्य कर चुके थे. उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है.

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की. शोकाकुल परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला. उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

 

 

Related Articles

Back to top button