JharkhandRanchiSports

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए 33 सदस्यीय कोर ग्रुप से सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का गठन, झारखंड की भी पांच खिलाड़ियों को मिली जगह

Ranchi: हॉकी इंडिया ने विगत माह पुणे में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों की टीमों से चयनित बेहतर 60 खिलाड़ियों को चुना. इसके बाद इन्हें साई सेंटर, बेंगलुरु आमंत्रित किया गया. अनुभवी प्रशिक्षकों और चयनकर्ताओं की उपस्थिति में 07 दिनों का विशेष प्रशिक्षण सह ट्रायल आयोजित कर उनमें से सर्वश्रेष्ठ 33 खिलाड़ियों को चयनित कर सीनियर भारतीय महिला टीम कोर की घोषणा की.

ये सब आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. इन 33 सदस्यीय कोर ग्रुप में झारखंड की भी पांच महिला खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी शामिल है. इन पांच खिलाड़ियों के अलावा झारखड़ की एक और खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से भारतीय टीम में है और अभी बेंगलुरु में ही है. साथ ही वह पैर का इलाज करा रही है.

निक्की प्रधान डिफेंडर है तथा झारखंड के खूंटी जिले की रहने वाली है. सलीमा टेटे मिडफील्डर, संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड एवं रोपनी कुमारी डिफेंडर के तौर पर टीम में है. ये सभी सिमडेगा जिले की हैं. अब इन 33 सदस्यीय भारतीय टीम का मंगलवार से 16 मई तक साई सेंटर, बेंगलूरु में विशेष प्रशिक्षण शिविर चलेगा.

33 सदस्यीय सीनियर भारतीय महिला टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के अलावा विजय शंकर सिंह, मनोज कोनवेगी, असरित लकड़ा, रजनीश कुमार, माइकल लाल, बिगन सोए, तारिणी कुमारी, रणधीर कुमार, दसरथ महतो, जयंत केरकेट्टा, सुरजीत झा, संजीव झा, गुरमीत सिंह, कोच प्रतिमा बरवा, असुंता लकड़ा, सुमराय टेटे, प्रशांत मुखर्जी सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Related Articles

Back to top button