
Deoghar : आठ नवंबर को कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया रोड में रिखिया थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड़ नावाडीह निवासी पप्पू कुमार सिंह उर्फ पप्पू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. साथ ही उनके भांजे सोनू कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. इन दोनों ही मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को उनके घरों पर नगर थाना और कुंडा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी की. हालांकि, पुलिस को वहां आरोपी नहीं मिले.
इसे भी पढ़ें- पिकनिक मनाकर लौट रहे नशे में धुत युवकों के दो गुटों में मारपीट, पांच जख्मी
फरार आरोपी शब्बीर के घर कुर्की जब्ती
वहीं, कोर्ट के निर्देश पर नगर थाना पुलिस द्वारा हिरणा निवासी फरार आरोपी शब्बीर मियां के घर कुर्की जब्ती की की गयी. जबकि, फरार आरोपी दांडी बाबा, सुरेश सर्राफ की गिरफ्तारी के लिए बिलासी टाउन सहित अन्य ठिकानों पर छापामारी की गयी. छापामारी अभियान व कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी दयानंद आजाद, कुंडा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, नगर थाना के एसआई प्रवीण कुमार, रवि सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. इस दौरान महिला पुलिस को भी साथ रखा गया था.
इसे भी पढ़ें- कोचिंग में साथ पढ़ने वाले युवक ने की नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश
तीन आरोपी पहले ही कर चुके हैं सरेंडर
इस मामले में अब तक नगर थाना क्षेत्र के हिरणा निवासी शोएब उर्फ राजा खान व जुनपोखर निवासी फिरोज खान सहित अन्य ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है. मृतक की पत्नी की ओर से कुंडा थाना में दर्ज कराये गाये मामले में 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. बताया जाता है कि तीन लोग घटना में साजिश का हिस्सा थे.
इसे भी पढ़ें-पुलिस से लूटे गये हथियार के साथ नक्सली कमांडर गिरफ्तार
बता दें कि आठ नवंबर को कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया रोड में पप्पू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जबकि उनके भांजे सोनू कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. उसके बाद पुलिस ने मामले में छापामारी करते हुए चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि, पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त की गयी मोटरसाइकिल को भी बाजला चौक के समीप स्थित एक गोदाम से बरामद कर लिया गया था. शोएब उर्फ राजा, फिरोज व कुंडा मोड़ निवासी सिकंदर खान ने भी न्यायालय में सरेंडर कर दिया था.
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह: सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर ले गयी कोलकाता की साइबर पुलिस




