
Ramgarh : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट द्वारा दादी श्री रानी सती का मगसिर नवमी उत्सव दादी दरबार में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. जिसमें मंदिर परिसर एवं दरबार को खुशबूदार फूलों विदेशी फूलों से सजाया गया था. गणेश पूजन के यजमान सुभाष अग्रवाल सप्तनिक नीलम अग्रवाल थे.
मंगल पाठ करने के लिए आसनसोल के प्रसिद्ध पाठ वाचक संजय केडिया एवं सीतू राजस्थानी रानीगंज को आमंत्रित किया गया था.
दोपहर 12:00 बजे से मंदिर के गेट पर भंडारे का भी आयोजन किया गया एवं संध्या महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ ही मांगसिर नवमी उत्सव का समापन हुआ. उत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट एवं श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा.
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में बजरंग लाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अजय अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, कमल सिंघानिया, अशोक अग्रवाल, विजय सराओगी, संतु भाई मानिक, जगदीश अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता बुधिया, प्रीति जैन, सुधा अग्रवाल, बुलबुल अग्रवाल, रीता अग्रवाल, तरुणा मित्तल, संजना अग्रवाल, सीमा जैन, पूर्वी अग्रवाल, सीमा मोदी, सुमन गोयल, अनीता शर्मा, शशी जैन, उषा परशरामपुरिया, रेणु अग्रवाल आदि शामिल थी.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा : शादी को लेकर हां ना के बाद मामला पहुंचा थाने, हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत




