
Akshay Kumar Jha
Ranchi: सुनीता खाखा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक अच्छी खबर है. सुनीता को जानवर समझ जिस सीमा पात्रा ने उसपर अत्याचार किया वो अब जेल में है और सुनीता रिम्स में इलाजरत है. जैसे ही सीमा स्वस्थ होगी,उसे रांची प्रशासन की तरफ से काफी मदद मिलने वाली है. इस मामले को लेकर रांची प्रशासन काफी गंभीर है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने न्यूज विंग से बात करते हुए कहा कि प्रशासन इस मामले को काफी गंभीरता से देख रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले के लिए जो भी नियम और कायदे बनाए गए हैं, वो सभी पूरे किए जाएंगे. सुनीता के स्वस्थ होते ही उसे सौन्दर्य गृह में रखा जाएगा. वहां सुनीता को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी. वोकेशनल ट्रेनिंग देने से पहले परखा जाएगा कि सुनीता की किन कामों में रूचि है. वो कौन सा काम अच्छे से कर सकती है. उसे जिस भी काम में मन लगेगा उसी चीज की ट्रेनिंग दी जाएगी.
इसे भी पढ़े: सरायकेला: मारे गए नक्सलियों में महिला भी शामिल,अनल दस्ते के खिलाफ चला था ऑपरेशन
मिलेंगे करीब दो लाख रुपए
एससी-एसटी एक्ट के कानून के मुताबिक केस सही होते ही पीड़िता को 25 हजार रुपए प्रशासन की तरफ से दिए जाते हैं. वहीं चार्टशीट होने पर फिर से एक बार 25 हजार रुपए दिए जाने की व्यवस्था है तो वहीं विक्टिम साबित होने के बाद पीड़ित को एक बार फिर से करीब 1.5 लाख रुपए दिए जाते हैं. रांची डीसी ने बताया कि यह राशि बढ़ भी सकती है. बर्शते आरोपी पर किस तरह के आरोप तय होते हैं. इस लिहाज से सुनिता को करीब दो लाख रुपए के साथ प्रशासन की तरफ से वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जाएगी. जिसके बाद हो सकता है कि सुनीता अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन जाए.
क्या है मामला
यह मामला हाल ही में सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर रखी गयी एक युवती सुनीता को पुलिस ने मुक्त कराया था. आरोप है कि सीमा पात्रा के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी युवती को लंबे समय से बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था।.घर में बंधक बनी युवती ने किसी प्रकार मोबाइल पर विवेक आनंद बास्के नामक एक सरकारी कर्मचारी को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी थी. उन्हीं की सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गयी थी. सीमा पात्रा पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी हैं.




