
New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन मैदान में तो अपनी धमाकेदार बैटिंग से चौके छक्के लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. टीम में गब्बर के नाम से मशहूर धवन मैदान के बाहर भी अपनी गतिविधियों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं चाहे वो घोड़े की सवारी हो या फिर कोई और वाकया.
शिखर धवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वे मजेदार वीडियो अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते रहते हैं. इन वीडियो को लाखों लोग देखते औऱ पसंद करते है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें : बिहार : व्यवहार न्यायालय ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में वाइस चांसलर सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश
ये वीडियो हो रहा वायरल
View this post on Instagram
अभी जो ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है उसमें धवन एक मजेदार डांस मूव करते नजर आ रहे हैं. वैसे तो ये डांस मूव किसी महिला डांसर की नकल है लेकिन धवन ने इसका कैप्शन बहुत ही Funny लगाया है. ये वीडियो देखकर औऱ कैप्शन को पढ़ कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Education: आफलाइन परीक्षाओं का दौर होगा शुरू, ये रही पूरी जानकारी




