National

पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए आईएनएस सूरत, नीलगिरी और वाघशीर 

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मुंबई के मुंबई डॉकयार्ड पहुंचे. यहीं पर पीएम मोदी आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर राष्ट्र को समर्पित किए.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “…आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है. छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नया विजन दिया था. आज उनकी पावन धरती पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं. यह पहली बार है जब एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी, तीनों को ही एक साथ नौसेना में शामिल किया जा रहा है.”

इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर भारत में निर्मित हैं. आज का भारत दुनिया में एक प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा है. आज भारत को वैश्विक स्तर पर, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ में एक विश्वसनीय और जिम्मेदार साझेदार के रूप में मान्यता प्राप्त है. भारत विस्तारवाद की नहीं, बल्कि विकास की भावना से काम करता है. भारत ने हमेशा एक खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है.

 

Related Articles

Back to top button