Corona_UpdatesNational

कर्नाटक में कोरोना के 18 नये मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 463

Bengaluru: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 18 नए मामलों की पुष्टि हुयी है. जिससे राज्य में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 463 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

नये मामले बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार दोपहर तक सामने आये हैं और इनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown: King’s Gold नाम की शराब के माफिया झारखंड में कर रहे करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार, पड़ रहा सेहत पर असर

अब तक 18 की हो चुकी है मौत 

दोपहर को जारी एक बुलेटिन के अनुसार कुल 463 मामलों में 18 मौतें और 150 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है. नये मामलों में 11 लोग बेंगलुरु शहरी जिले के हैं. इनमें से पांच पद्यारायणणपुरा हिंसा के आरोपी और रामनगर जेल में बंद हैं.

ये पांच लोग उन 126 आरोपियों में से हैं जिन्हें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. नये मामलों में दो- दो मामले बेलगावी और बगलकोट जिलों से हैं जबकि तुमकुरु, चिकबल्लापुर और विजयपुरा से एक-एक मामला सामने आया है.

इसे भी पढ़ें- #Delhi में प्लाज्मा थेरेपी फर्स्ट स्टेज में कारगर, जानें क्या है यह थेरेपी और कैसे करती है काम

देश में कोरोना के 23,077 केस

देश में शुक्रवार को कोविड​​-19 की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 718 हो गयी और संक्रमण के मामलों की संख्या 23,077 तक पहुंच गयी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के 17,610 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 4,748 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है. एक मरीज विदेश चला गया था.

इसे भी पढ़ें- #Jharkhand हाइकोर्ट में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर सुनवाई टली, राज्य सरकार ने जवाब के लिए मांगा समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button