News Wing
Ranchi, 14 September: स्वच्छता ही सेवा है के अंतर्गत पूरे राज्य में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. यह स्वच्छता अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. इस अभियान के अंतर्गत राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने पुलिस वालों को भी कुछ आवश्यक कार्यभार दिया गया है. इस कार्यभार के अंतर्गत पुलिस वालों पर सभी की सुरक्षा के साथ-साथ अब गांव मुहल्लों की सफाई का जिम्मा भी आ गया है.
क्या-क्या करेंगे पुलिस वाले
सभी थानों के द्वारा दो से 5 गांवो में श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाएंगे पुलिस वाले. उग्रवाद प्रभावित पुलिस पिकेट्स के द्वारा कम से कम पांच गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. पुलिस लाइन के पदाधिकारियों और जवानों के द्वारा शहरी क्षेत्र के दो-तीन वार्डो में श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. पुलिस लाइन में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. साथ ही थाना परिसरों का विशेष सफाई अभियान भी इसमें शामिल होगा.
जिम्मेदारीयों के बोझ तले पुलिस
अब सवाल यह उठता है कि सफाई की जिम्मेदारी पुलिस को देने पर पहले से काम के बोझ तले दबी पुलिस का क्या होगा? पुलिस क्या-क्या करती रहेगी, अब पुलिस सुरक्षा करेगी या सफाई ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.




