
Ranchi : केंद्र की सभी योजनाओं के समीक्षा को लेकर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रांची पहुंचे. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना और दीनदयाल अंत्योदय योजना की समीक्षा बैठक की.
उन्होंने विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे से योजनाओं की जानकारी लेकर राज्य में शहरी जरूरतों, निकायों की संख्या और विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की. उन्होंने पीएम आवास योजना में भी और गति लाने का आश्वसन दिया और कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को स्विगी और जोमैटो से जोड़ने का प्रयास होना चाहिए.
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, सूडा निदेशक अमित कुमार, डीएमए निदेशक विजया जाधव, विभाग के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : आजसू पार्टी ने 1 लाख सक्रिय और 10 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा
प्रधानमंत्री आवास योजना,पीएम स्वनिधि योजना और दीनदयाल अंत्योदय योजना की समीक्षा
नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक विजया जाधव ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए उपरोक्त सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी केन्द्रीय सचिव को दी. केन्द्रीय सचिव ने सुझाव दिया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट जो झारखंड में लग रहा है उसको समय पर पूरा कराएं, ताकि दूसरे प्रदेश के लिए यह एक मॉडल बने. यह प्रोजेक्ट झारखंड में जिस तकनीक से बन रहा है वो दुनिया का सबसे लेटेस्ट तक्नीक है.
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के विभिन्न घटकों की प्रगति पर संतोष जताया और कार्य में थोड़ी और तेजी लाने का निर्देश दिया. विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे ने आश्वस्त किया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट समय पर पूरा कराया जाएगा. उन्होंनें पीएम आवास योजना में भी और गति लाने का आश्वसन दिया. केन्द्रीय सचिव ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को स्विगी और जोमैटो से जोड़ने का प्रयास होना चाहिए.
अमृत, स्वच्छ भारत मिशन योजना, 15वां वित्त आयोग
केंद्रीय सचिव ने अमृत योजना के तहत झारखंड के सात शहरों में चल रही योजनों की भी समीक्षा की. राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने अमृत योजना और स्वच्छ भारत मिशन योजना की विस्तृत जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए सचिव को दी.
इस क्रम में सचिव ने कहा कि अमृत और स्वच्छ भारत मिशन में आप काफी बेहतर कर रहे हैं, पर जरुरी है कि कुछ और शहरों को स्वच्छता रैंकिंग में ODF++ की सूची में लाएं. इसके साथ हीं राज्य स्तरीय रैंकिंग बरकरार रहे, इसको लेकर साफ सफाई की दिशा में इसी तरह प्रयास करते रहें.
विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे और सूडा निदेशक की ओर से 15 वें वित्त आयोग की राशि से चल रही योजनाओं के बारे में भी केन्द्रीय सचिव को पूरी जानकारी दी गयी.
इसे भी पढ़ें – जानिये 6 फरवरी के देशव्यापी चक्का जाम से कौन से तीन राज्यों को रखा गया है मुक्त
स्मार्ट सिटी मिशन
राज्य शहरी विकास अभिकरण और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के निदेशक अमित कुमार ने रांची में 656 एकड़ जमीन पर विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित हो रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन, पब्लिक बाईसिकल शेयरिंग सिस्टम इत्यादि योजनाओं का उद्घाटन हो चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रकचर का कार्य तेजी से चल रहा है और 24 घंटे बिजली-पानी के लिए बनी योजना अपने अंतिम दौर में है.
इसे भी पढ़ें : आनन-फानन में हफीजुल को मंत्री बनाये जाने की असली वजह मधुपुर सीट पर एनडीए की मजबूती!




