JharkhandPalamu

पलामू : स्कूल बस ने बाइक सवार कृषि मित्र संघ के जिला सचिव को कुचला, मौके पर मौत, देखें वीडियो

Palamu: पलामू जिला कृषि मित्र संघ के सचिव कृष्णा सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी. आज सुबह पाटन से डालटनगंज जाने के क्रम में सदर थाना के बैरिया मोड़ पर स्कूल बस की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गये. इसके बाद मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः …और इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर आसनसोल स्टेशन पर ही दमतोड़ दिया वृद्ध यात्री ने

सफल किसान के रूप में जाने जाते थे

श्री सिंह जेवीएम नेता राजेश्वर सिंह उर्फ राजू सिंह के अग्रज थे और पाटन प्रखंड कृषि मित्र के अध्यक्ष थे.  उनकी पहचान एक सफल किसान की भी थी. उनके आकस्मिक निधन से पाटन क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद इन्हें तत्काल डाल्टनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. उनका दाह संस्कार पाटन स्थित कुशवाहा घाट पर किया गया. शव यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. शामिल लोगों में मुक्तेश्वर पांडे, पूर्व पार्षद रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह, राम विनय पांडे, प्रसाद गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, विनोद प्रसाद गुप्ता के अलावा स्थानीय समाजसेवी भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ेंः अब RBI भी हुआ राजा का बाजा बजाने को मजबूर

Related Articles

Back to top button