
CHAKRADHARPUR : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने रविवार को 3 किलो 45 ग्राम गांजा के साथ एक दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. युवक का नाम विजय कुमार प्रधान है, वह चक्रधरपुर देवगांव का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए विजय को चक्रधरपुर जीआरपी को सौंप दिया. रेलवे राजकीय पुलिस ने एक मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में ऑपरेशन नारकोस के तहत मादक पदार्थ के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

रविवार की सुबह 11 बजे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर एक व्यक्ति को हैंडबैग लेकर संदिग्ध अवस्था में जाते हुए देखा गया. शक होने पर उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया. विजय को हिरासत में लेकर आरपीएफ के एस आई राहुल कुमार ने गांजा जब्त किया. जब्त गांजा का अनुमानित मुल्य 15 हजार बताई जा रही है. मामले में चक्रधरपुर जीआरपी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें : Jamshedpur : अवैध बालू भंडारण करने के आरोप में बहुलिया के पंसस पर प्राथमिकी दर्ज




