
Chatra : चतरा जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) जितेंद्र कुमार सिन्हा पर एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. आरोप लगानेवाली महिला डीएसई कार्यालय के ही कर्मी की पत्नी है. मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
आरोप बेबुनियाद : : डीएसई
इस बाबत पूछे जाने पर डीएसई जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, “मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो, उस पर जरूर कार्रवाई हो.” डीएसई ने बताया कि पूर्व सहायक साधन सेवी का चतरा से दूसरे जिले में स्थानांतरण कर दिया गया है. इनका स्थानांतरण झारखंड शिक्षा परियोजना के अध्यक्ष सह उपायुक्त के ज्ञापांक 828 दिनांक 19/11/2020 के
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक विवाद में गयी महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार
प्रतिवेदन के आधार पर निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना को समर्पित प्रतिवेदन के बाद परियोजना निदेशक के ज्ञापंक 2015 दिनांक 7/12/2020 के आलोक में उनको चतरा से हटाते हुए आरडीडीई कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया. उक्त पत्र के आलोक में कार्यालय के पत्रांक 856 दिनांक 9/12/2020 के तहत उन्हें आरडीडीई कार्यालय में योगदान के लिए विरमित कर दिया गया.
कर्मी ने की गाली-गलौज और हाथापाई
डीएसई ने कहा कि उक्त कर्मी द्वारा हजारीबाग में योगदान न कर चतरा डीएसई कार्यालय में उपस्थित होकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उक्त कर्मी का वेतन रोकने की कार्रवाई आरडीडीई हजारीबाग के ज्ञापांक 1282 दिनांक 21/9/2020 के आलोक में की गयी है. लेकिन, वह इसका जिम्मेदार डीएसई को ही मानते हैं. इसी से आक्रोशित होकर वह 15 दिसंबर
की सुबह 8:45 बजे आवास के गेट पर आकर अपना बकाया वेतन मांगते हुए गाली-गलौज और हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे. जबकि उनके वेतन पर रोक आरडीडीई के यहां से लगायी गयी, जिसकी सूचना डीएसई द्वारा उपायुक्त को भी दी गयी. इधर, इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी ने कहा है कि मामले के हर संभावित पहलू की गहनता से जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें :अधिवक्ता की हत्या मामले में सात आरोपियों के खिलाफ हुआ आरोप गठन




