National

#SuperCyclone: एनडीआरएफ प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा- पहली बार हम दो-दो आपदाओं से एक साथ लड़ रहे हैं

New Delhi: ऐसा पहली बार हो रहा है जब हम दोहरी आपदा से लड़ रहे हैं. ये वक्त हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया है कि राज्य में अम्फान महाचक्रवात के करीब पहुंचने से पहले करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया गया है. ये बातें एनडीआरआफ के प्रमुख एसएन प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं.

इसे भी पढ़ें – DGP एमवी राव का निर्देश: निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों को अनावश्यक ना रोके पुलिस

दोनों राज्यों में 41 टीमें तैनात

एसएन प्रधान ने सुपर साइक्लोन अम्फान के बारे में बताया कि ये साइक्लोन फोनी साइक्लोन के बराबर है. एनडीआरअफ सहित तमाम विभाग लगातार निगरानी बनाएं हुए हैं. एनजीआरएफ की 15 टीमें ओड़िशा और 19 टीमें प. बंगाल में तैनात हैं और उन्होंने काम शुरू कर दिया है. बंगाल में दो टीमों को रिजर्व में रखा गया है. उन्होंने कहा कि यदि रिजर्व टीमों को मिला कर देखा जाये तो 41 टीमें तैनात हो चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें – 20 मई से खुलेंगी झारखंड में शराब दुकानें, टाइमिंग में हुआ सुधार, सोशल डिस्टेंसिंग और ई-पास के जरिए होगी बिक्री

पहली बार दो-दो आपदाएं

एसएन प्रधान ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि हमें दो आपदाओं से एक साथ जूझना पड़ रहा है. एक ओर हमें तूफान से लोगों का बचाव करना है वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण का भी ध्यान रखना है.

कई टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है

एनडीआरएफ चीफ ने बताया कि यदि ये तूफान ज्यादा खतरनाक स्थिति में पहुंचता है तो उसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली हैं. एनडीआरएफ की कई टीमें स्टैंडबाई पर रखी गयी हैं. ये टीमें बनारस, पुणे, चेन्नई और पटना में हैं. ये टीमें वहीं हैं जहां पर कि हवाई अड्डे हैं या फिर एयरफोर्स के स्टेशन हैं. अगर जरूरत पड़ेगी तो तुरंत एयरफोर्स के विमान से टीमों को प्रभावित जगहों पर लाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #Lockown: मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर फिर जुटे हजारों प्रवासी मजदूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button