Business

#SBI ने 220 लोगों के 76,600 करोड़ रुपये का बैड लोन राइट ऑफ कर दिया!

NewDelhi :  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 220 लोगों  के 76,600 करोड़ रुपये के बैड लोन को राइट ऑफ कर दिया है. ये लोग लोन नहीं चुका रहे हैं. जान लें कि इनमें से हर एक के ऊपर 100 करोड़ से अधिक का लोन है.   सीएनएन-न्यूज 18 की खबर के अनुसार यह जानकारी आरटीआई से मिली है.   खबरों के अनुसार बैंक ने अपने बैड लोन को 100 करोड़ से अधिक और 500 करोड़ से अधिक कैटेगरी के दो ग्रुप में बांटा.

इस क्रम में बैंक की ओर से 100 करोड़ से अधिक लोन लेने वालों का कुल 2.75 लाख करोड़ रुपये का लोन  रिटन ऑफ किया गया.  साथ ही  500 करोड़ से अधिक का लोन लेने वालों के 67,600 करोड़ रुपये का लोन को बैड डेट घोषित किया गया.

इसे भी पढ़ें : तेजस के बाद अब 150 ट्रेन और 50 स्टेशन को निजी हाथों में देने की तैयारी में रेल मंत्रालय

 PNB ने भी 27,024 करोड़ रुपये का लोन राइट ऑफ किया था

31 मार्च 2019 तक एसबीआई ने 500 करोड़ या इससे अधिक लोन लेने वाले 33 उधारकर्ताओं के 37700 करोड़ रुपये के लोन को वसूली नहीं होने योग्य बकाया रकम घोषित की थी.  इसके साथ ही बैंक ने 980 उधारकर्ताओं जिन्होंने 100 करोड़ से अधिक का लोन लिया था, को राइट ऑफ कर दिया है. बैड लोन को राइट ऑफ करने वाला एसबीआई एकमात्र बैंक नहीं है.  31 मार्च को पंजाब नेशनल बैंक ने भी 94 उधारकर्ताओं के 27,024 करोड़ रुपये का लोन राइट ऑफ किया था.

इसी कतार में पीएनबी भी है, जिसने  500 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने वाले 12 बड़े डिफाल्टर्स का 9037 करोड़ रुपये का लोन भी राइट ऑफ किया.  आमतौर पर बैंक की तरफ से जो लोन वसूल नहीं किया जा सकता है उसे राइट ऑफ कर दिया जाता है.  इसका उद्देश्य बैलेंसशीट को दुरुस्त करना होता है. हालांकि राइट ऑफ करने से लोन वसूली की प्रक्रिया रुकती नहीं है.  इसमें पैसा लौटने की उम्मीद बनी रहती है.   बैंक भविष्य में कानूनी तरीके से राइट ऑफ किये गये कर्ज की वसूली के लिए स्वतंत्र रहता है.

इसे भी पढ़ें : मानहानि केस में सूरत की कोर्ट में पेश हुए राहुल, कहा- मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं विरोधी

Related Articles

Back to top button