
Giridih : हेमंत सरकार के कार्यकाल में बढ़ाये गये होल्डिंग टैक्स समेत कई मुद्दों के खिलाफ गिरिडीह भाजपा का नुक्कड़ नाटक और जन जागरण लगातार जारी है. हर रोज शहर के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेताओं द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि हेमंत सरकार ने होल्डिंग टैक्स बढ़ा कर किस प्रकार लोगों को प्रताड़ित कर रही है. पूर्व में भाजपा सरकार के शासन में हर मध्यमवर्गीय परिवार को होल्डिंग टैक्स पर राहत दी गयी थी. वहीं अब हेमंत सरकार टैक्स में वृद्धि कर प्रताड़ित कर रही है.
इसे भी पढ़ें:माओवादी के टॉप कमांडर संदीप यादव की मौत बाद बिहार-झारखंड के मध्य जोन की कमान के लिए 8 नक्सलियों के नाम चर्चा में
भाजपा इस मुद्दे पर लगातार सदर विधायक सोनू के साथ हेमंत सरकार को घेर रही है तो नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरुक कर रही है.
इसी क्रम में शनिवार की शाम को भाजपा नेता संदीप डंगाईच, हरमिंदर सिंह बग्गा, कामेशवर पासवान, मोती लाल उपाध्याय, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, विनय सिंह, पीयूष सिन्हा, समीरदीप, राजेश जायसवाल, जयशंकर सिन्हा शिंकू, पूर्व मेयर सुनील पासवान, चुन्नूकांत, नवीन सिन्हा समेत कई भाजपा नेताओं ने सरकार पर जम कर हमला बोला. देर शाम ही भाजपा ने शहर के कई हिस्सों में नुक्कड़ सभा की.
इसे भी पढ़ें:जिला खनन टास्क फोर्स ने की मिर्जाचौकी रेलवे साइडिंग में छापेमारी




