
Sahebganj : साहिबगंज जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार को मिर्जाचौकी रेलवे साइडिंग स्थित रेक पॉइंट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जानकारी ली गयी कि मालगाड़ी में हो रही रेक लोडिंग में माइनिंग चालान सही से प्राप्त हो रहा या नहीं. इसके बारे में मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन प्रबंधक परमानंद निराला से जानकारी भी ली गयी. साथ ही कहा कि जिला खनन टास्क फ़ोर्स की टीम के द्वारा लगातार क्रशर क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाते हुए अवैध क्रशर व पत्थर खदान एवं माइनिंग चालान की जांच की जा रही है. वहीं जानकारी दते हुए खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने बताया कि रुटीन के हिसाब से क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सूचना मिल रही थी कि मिर्जाचौकी में बोल्डर के चालान पर चिप्स का चालान और चिप्स के चालान पर बोल्डर का चालान बेचा जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:बड़हरवा थाने में दर्ज मामले को ईडी ने किया टेकओवर, मनी लाउंड्रिग की चल रही थी जांच
इसी क्रम में मिर्जाचौकी रेलवे साइडिंग में मालगाड़ी में हो रही रेक लोडिंग के बारे में भी जानकारी ली गयी कि सरकार को यहां राजस्व की प्राप्ति हो रही है या नहीं.
इधर टीम के द्वारा एक जेसीबी को जब्त कर मिर्जाचौकी थाना के सुपुर्द कर कागजी जांच के बाद छोड़ दिया जायेगा. इधर टास्क फोर्स की टीम को देख कर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा.
मौके पर सदर एसडीओ राहुल जी आनंद, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, डीटीओ संतोष कुमार गर्ग, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन प्रबंधक परमानंद निराला सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:माओवादी के टॉप कमांडर संदीप यादव की मौत बाद बिहार-झारखंड के मध्य जोन की कमान के लिए 8 नक्सलियों के नाम चर्चा में




