World

#SaudiArabia : बस दुर्घटना में 35 विदेशी यात्रियों की मौत, पीएम मोदी ने शोक जताया

Riyadh : सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे में 35 विदेशी यात्रियों के मारे जाने की खबर है. सऊदी प्रेस एजेंसी ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी कि  बुधवार को एक खुदाई करने वाली मशीन से बस की टक्कर हो जाने से  सऊदी अरब में 35 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी है.

बताया गया है कि मदीना से 170 किलोमीटर दूर हिजरा रोड पर अल-अखल गांव के पास शाम सात बजे 39 यात्रियों को लेकर जा रही निजी चार्टर्ड बस एक लोडर से टकरा गयी. इस हादसे में  घायल हुए लोगों को अल-हमना अस्पताल में भर्ती कराया गया है.    बस में एशियन और अरब मूल के लोग सवार थे.

इसे भी पढ़ें : #Parliament में और मजबूत हुई मोदी सरकार, राज्यसभा में बहुमत की ओर NDA

अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू की

इससे पूर्व मीडिया रिपोर्टों में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि इस दुर्घटना में 36 लोगों की मौत हो गयी है. घटना का बाद  सऊदी रेड क्रिसेंट अथॉरिटी और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचायी गयी. अधिकारियों द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 लोगों की मौत पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, सऊदी अरब में मक्का के पास बस दुर्घटना की खबर से दुखी हूं. हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों की जल्द सलामती की दुआ करता हूं.

इसे भी पढ़ें : #AnimalCensus 2019  : भारत में पशुधन की संख्या 53.58 करोड़, गायों की संख्या बढ़ कर 14.5 करोड़ पहुंची

Related Articles

Back to top button