ChatraJharkhandLead NewsNEWS

यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में खपाया जाता है चतरा का अफीम

Ranchi : कभी उग्रवाद के गढ़ के रुप में जाना जाने वाला झारखंड का चतरा जिला की पहचान अब अफीम के लिये विशेष रुप में होने लगा है. चतरा से अफीम की खेप यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में धड़ल्ले से पहुंच रहा है. पुलिस की कार्रवाइ के बावजूद भारी मात्रा में मादक पदार्थ यानि अफीम की बैखोफ तस्करी की जा रही है. तमाम दावों के बावजूद पुलिस नशा तस्करों का नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही है. तस्कर गिरोह पूरी तरह से सक्रिय होकर ऑपरेट कर रहे हैं. चतरा जिले के अंदरूनी इलाकों में अफीम का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है. चतरा के कई अफीम तस्कर पंजाब, हरियाणा, यूपी एवं दिल्ली से गिरफ्तार किए गए हैं. इससे साफ होता है कि चतरा के अफीम तस्करों का तार देश की राजधानी के साथ-साथ बड़े शहरों से भी जुड़ा हुआ है. हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा अफीम की खेती का विनष्टीकरण अभियान चलाया जाता है, बाबजुद अफीम की तस्करी थमने का नाम नही ले रहा है. चतरा जिले के राजपुर, हंटरगंज, प्रतापपुर, कुंदा, लावालौंग, सिमरिया, गिधौर, पथलगड्डा, इटखोरी आदि थाना क्षेत्रों में सबसे ज्यादा अफीम की खेती होती है. अफीम की तस्करी करने वाले तस्कर अकले ही ऑपरेट करता है. अधिकतर इनका कोई ग्रुप नहीं होता है.

चतरा से हजारीबाग के रास्ते दिल्ली भेजा जाता है अफीम

बीते रविवार को हजारीबाग पुलिस ने चतरा से दिल्ली ले जा रहे 2 किलो अफीम के साथ तीन अफीम तस्कर संतोष कुमार दांगी, छोटू कुमार दांगी और लेखराज कुमार को गिरफ्तार किया है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सभी आरोपी चतरा जिले के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब चतरा से हजारीबाग पहुंचने पर दिल्ली जाने की तैयारी में थे. पांच माह पूर्व हजारीबाग सदर थाना के बड़ा बाजार ओपी पुलिस ने हजारीबाग न्यू बस स्टैंड से लगभग 5 लाख मूल्य के 6 किलो अफीम के साथ चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के डमडोइया गांव निवासी पिंटू कुमार और दरियापुर गांव निवासी लाल बहादुर दांगी को गिरफ्तार किया. दोनों तस्कर चतरा से अफीम लेकर दिल्ली सप्लाई करने जा रहे थे. पिछले सप्ताह इसी बस स्टैंड से 56 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को बड़ा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वह भी हजारीबाग से दिल्ली में गांजा आपूर्ति करने जा रहे थे.

यूपी में एक महीने में दो बार पकड़ा गया चतरा का तस्कर

चतरा से यूपी के बरेली अफीम की खेप ले जा रहे आरोपी चंदन कुमार डांगी को गिरफ्तार किया गया है. 20 दिसंबर को चतरा जिले के राजपुर निवासी आरोपी के पास से 80 लाख रुपये की करीब चार किलो अफीम फर्रुखाबाद जिले के बरेली इटावा हाईवे पर मदनपुर के पास स्थित काली नदी पुल पर चेकिग के दौरान पकड़ा गया है. मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को आरोपी ने बताया बरेली स्थित आंवला निवासी किसी गणपति नाम के युवक को अफीम देने जा रहा था. करीब एक माह पूर्व बरेली एसटीएफ ने 3 किलो अफीम के साथ चतरा के पत्थलगड़ा निवासी हरि गिरी को गिरफ्तार किया. आऱोपी ने खुलासा किया कि चतरा में ही रहनेवाले कुख्यात तस्कर लेखराज उर्फ टाइगर के लिये काम करता है. वह टाइगर के इशारे पर ही अफीम की सप्लाई का काम करता है. कब कहां किसको अफीम सप्लाई देनी है, यह सबकुछ टाइगर ही तय करता है. टाइगर कभी पकड़ में नहीं आये, इसके लिये वह सीधे सप्लायर के सामने नहीं आता. 17 सितंबर को बरेली में अफीम की तस्करी करने आई ननद, भाभी सहित 5 तस्करों को बरेली की एसटीएफ यूनिट ने पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में शामिल योगेन्द्र कुमार डांगी और अजय यादव चतरा जिले का रहने वाला है.

पंजाब-हरियाणा अफीम की खेप ले जा रही महिला समेत 4 आरोपी धराया

अप्रैल माह में कोडरमा पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र के रांची पटना रोड से तकरीबन साढ़े सात किलो अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया. तस्करों में शामिल चतरा के गिदौर और सिमरिया के दो महिला और दो पुरुष एक स्विफ्ट कार में सवार होकर कोडरमा स्टेशन जा रहे थे. जहां से ट्रेन के जरिये पंजाब हरियाणा ले जाने की तैयारी थी. जून माह में यूपी के संभल जिले में अफीम बेचने जा रहे चतरा जिले के विनोद दांगी समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 1.5 किलो अफीम बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें: अपनी कलाकारी छिपाने के लिए रांची नगर निगम ढूंढ रहा कलाकार

Related Articles

Back to top button