Main SliderRanchi

सरयू राय को हेमंत सोरेन के लिए प्रचार करना, क्या भारी पड़ सकता है !

Ranchi: झारखंड 2019 के विधान सभा के सबसे चर्चित नाम सरयू राय अपनी चुनावी पारी खेल कर अब दूसरी तरह की राजनीति कर रहे हैं. वो कभी किसी निर्दलीय उम्मीदवार तो कभी जेएमएम के लिए स्टार प्रचारक बन जा रहे हैं.

पांचवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए अब वो संथाल में हैं. दुमका में वो खुल कर हेमंत सोरेन के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं. वैसे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि प्रचार करने नहीं बल्कि हेमंत के समर्थन में संथाल जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Palamu: डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

इधर दूसरी तरफ सरयू राय के इस कदम से उनके कुछ समर्थक नाराज भी हैं. उनका कहना है कि वो एक निर्दलीय की ही भूमिका में रहे. किसी पार्टी का खुल कर समर्थन ना करें. दरअसल 16 दिसंबर को दुमका जाने के दौरान देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद उन्होंने एक ट्विट किया.

ट्विट में उन्होंने लिखा है-

Reached Deoghar on way to Dumka to address 4 election Rallies in support of JMM leader Hemant Soren. Have a Darshan- Puja of Baba Baidyanath.

इसके बाद से ही उनके कमेंट बॉक्स में लोगों की नाराजगी दिखने लगी. हालांकि कुछ लोगों ने उनके इस कदम को सराहा भी.

इसे भी पढ़ेंः#NirbhayaRapeCase: अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई

जानें किसने क्या कहा

परमार्थ सुमन ने अमित शाह और सुब्रमण्यम स्वामी को टैग करते हुए लिखा कि अंतर्मन से एक बार फिर से विवेचना करें. आपका ये कदम आपके राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला है. आपके द्वारा किए गए व्यक्ति विशेष का विरोध ही आपके अपार जनसमर्थन की परिणिति है, जिसे आपके द्वारा दल विरोध राजनीति की सियासत करके पूरी तरह से धूमिल होने का अंदेशा है.

सुनिल कुमार मिश्रा लिखते हैं कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी.

बीरेन कुमार ने लिखा है कि I am thinking that u are well knowledgeable leader But U are supporting JMM It’s shame for us

रजनीकांत सिन्हा लिखते हैं कि Bahut khub, corruption karne wale k liye vote maang rahe, wah re saaf suthri chabi, sab kursi ka khel hai

बीरेंद्र महतो लिखते हैं कि गद्दारी कोई आपसे सीखे.. जो अपने वर्षों के पार्टी का नहीं हुआ क्या लगता जेएमएम का आप हो जायेगे और आपके कहने से जनता जेएमएम को वोट देगी.

रिशू कुमार लिखते हैं कि चौबे जी चले थे छब्बे बनने और दुबे बनकर आ गए, वही हाल होना है आपका सरयू राय जी. भाजपा और रघुवर दास जी से मतभेद तो समझ आता है लेकिन चोरों का प्रचार कब से आप करने लगे

राहुल कुमार ने लिखा कि सर हेमंत का समर्थन करना मुझे पसंद नहीं आया

अक्षय ने लिखा कि You should stop this sir… Be Independent do not support any Culprits….

इसे भी पढ़ेंःPLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, रेलवे लाइन बिछाने वाली कंपनी से लेने आये थे लेवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button