
NW Desk : संजय दत्त कुछ दिनों से बीमार हैं. जिससे मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया है. और संजय कैंसर के तीसरे स्टेज में पहुंच चुके हैं. इलाज के लिए वे जल्दी ही अमेरिका जा सकते हैं. मंगलवार देर रात से ही इस तरह की खबर आ रही है.संजय की तबियत की वजह से ही फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर लॉन्चिंग भी अब टल गया है.
चूंकि मंगलवार को अस्पताल से घर आने के बाद संजय ने ट्वीट किया. अपने पोस्ट में संजय ने लिखा कि, दोस्तों, मैं काम से मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए छुट्टी ले रहा हूं. साथ ही लिखा है – मैं जल्दी ही स्वस्थ होकर आऊंगा, आप चिंता ना करें और अफवाहों पर ध्यान ना दें.
इसे भी पढ़ें – रूस के वैक्सीन बना लेने के बाद WHO की स्थिति “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” वाला
28 को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म
दरअसल 11 अगस्त को फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर लॉन्च था, लेकिन एन वक्त पर ये टल गया. इसकी कोई जानकारी भी नहीं दी गयी. इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर हैं. हालांकि फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट पहले ही तय हो चुकी है. वहीं ट्रेलर लॉन्चिंग टलने के बाद संजय दत्त के बारे में खबरें आयीं कि उन्हें लंग कैंसर हो गया है. ट्रेलर लॉन्चिंग टलने के पीछे भी यही वजह बतायी जा रही है. नयी तारीख के बारे में विशेष फिल्म की ओर से कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गयी है.
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) August 11, 2020
बता दें कि सड़क 2 डिज्नी हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है. जिससे ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्दी ही ट्रेलर रिलीज किया जायेगा. संजय दत्त इसफिलम में अहम किरदार में हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था.
फिल्म को लेकर सबसे बड़ी बात ये भी है कि काफी लंबे समय के बाद महेश भट्ट फिल्म सड़क 2 से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं. जिससे लोगों को भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें – फेसबुक पोस्ट के बाद बेंगलुरु में हिंसा: थाना, कांग्रेस विधायक का घर और 30 वाहनों को फूंका, लगा कर्फ्यू




