Lead NewsNationalTOP SLIDERTRENDING

50 लाख की घड़ी और 2 लाख के लुई वेटॉन के जूते पहनते हैं समीर वानखेड़े : नवाब मलिक

कहा, ड्रग केस के तहत हजारों करोड़ वसूले गए हैं, उगाही मालदीव में हुई

Mumbai : महाराष्ट्र में क्रूज ड्रग्स केस से शुरू हुई मंत्री नवाब मलिक और NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की लड़ाई तेजी से बढ़ती चली जा रही है. दिन पर दिन इस मामले में नवाब मलिक चौकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. अब आज यानी मंगलवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने समीर वानखेड़े पर बड़ा आरोप लगाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवाब मलिक ने कहा, ‘वानखेड़े जो जूते पहनते हैं, उसकी कीमत 2 लाख रुपये है और उनके शर्ट की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा है.’

सारा अली, दीपिका सहित सारी फिल्म इंडस्ट्री को केस में बुलाया

उन्होंने कहा, ‘साल 2020 में वानखेड़े के आने के बाद एनसीबी ने एक केस दर्ज किया है. उसी केस में सारा अली खान को हाजिर कराया गया, उसी केस में श्रद्धा कपूर को बुलाया गया, उसी केस में दीपिका पादुकोण को बुलाया गया, सारी फिल्म इंडस्ट्री को उस केस में बुलाया गया. आजतक वो केस न बंद हो रहा है, न चार्जशीट हो रही है, ऐसा क्या है कि 14 महीने तक केस बंद ही नहीं होता है. इसी केस के तहत हजारों करोड़ वसूले गए हैं. उगाही मालदीव में हुई है.’

इसे भी पढ़ें :झारखंड हाईकोर्ट ने आवास बोर्ड से पूछा- बगैर अतिक्रमणमुक्त किए ही लोगों को प्लाट आवंटित क्यों किया गया

बरबरी के शर्ट पहनते हैं

आगे उन्होंने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘लुई वेटॉन का जूता 2-2 लाख रुपये का है. जूते बदलते रहते हैं. बरबरी के शर्ट आप देखेंगे वो 50 हजार से ऊपर शुरू होता है. टीशर्ट की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू होती है. समीर वानखेड़े जो ट्राउजर पहनते हैं उसकी कीमत लाखों में होती है. शर्ट की कीमत 70 हजार रुपये से ज्यादा होती है. वह 25 से 50 लाख रुपये की घड़ी पहनते हैं.’

इसे भी पढ़ें :बिहार विधानसभा उपचुनाव: तारापुर में आरजेडी व कुशेश्वरस्थान में जेडीयू आगे

ये सारी कार्रवाई सरकार को बदनाम करने के लिए है

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, ‘ये सारी कार्रवाई सरकार को बदनाम करने के लिए है. नेताओं को डराने के लिए है. हम ये साफ कह देते हैं कि अगली बारी अनिल परब जी की है. नेताओं का डराना सत्ता के दुरुपयोग का काम बंद हो. आपने देशमुख जी को गिरफ्तार किया  है, कानून अपना काम करेगा. फर्जीवाड़े से लोगों को फंसाओगे तो चीजें सामने आएंगी.’

इसे भी पढ़ें : दिवाली को लेकर JBVNL ने दिये विशेष दिशा निर्देश, 24 घंटे रहेगी बिजली

 

 

Related Articles

Back to top button