JharkhandKoderma

अगर कोडरमा सीट पर जेएमएम से नहींं बनी बात, तो क्या करेंगे भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा

माले से बिनोद सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा को जेएमएम के दावेदार ने बताया अफवाह

मनोज कुमार पिंटू 

Giridih: कोडरमा लोकसभा सीट पिछले कई दिनों से सबसे अधिक चर्चा में है. चर्चा तो वैसे गिरिडीह लोकसभा सीट को लेकर भी है. लेकिन इंडी गठबंधन के तहत कोडरमा सीट से चुनाव कौन दल लड़ेगा. इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. जबकि भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नाम का एलान पहली लिस्ट में ही कर दिया. लेकिन इंडी गठबंधन अभी तक कुछ फैसला नहीं कर पाया है.

इसे भी पढ़ें- तबादला किये गये झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रभार लेने का आदेश जारी

हालांकि 16 जनवरी को बगोदर में माले के संकल्प सभा के दौरान भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकार भट्टाचार्य ने कोडरमा सीट को लेकर दावा करते स्पष्ट कर दिया की हर हाल में माले ही चुनाव लडेगी. लिहाजा, दीपांकार के एलान के बाद कोडरमा सीट से माले प्रत्याशी के रूप में बगोदर विधायक विनोद सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है. इधर बिनोद सिंह के चुनाव लड़ने के चर्चा के बीच भाजपा से जेएमएम में आए गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा में सबसे अधिक खलबली मची हुई है.

क्योंकि उनका जेएमएम में आने का शर्त यही था की हर हाल में उन्हें ही जेएमएम के कोडरमा सीट से चुनाव लड़ाया जाए. इधर शनिवार को बातचीत के क्रम में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कोडरमा सीट से माले प्रत्याशी विनोद सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा को अफवाह बताते हुए कहा की जेएमएम में आने के बाद सबसे अधिक सक्रिय वो रहे है. उन्हें लेकर कोडरमा की जनता का पूरा समर्थन भी मिल रहा है. क्योंकि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने भी उनसे वादा किया था की कोडरमा सीट से जेएमएम के टिकट पर जयप्रकाश वर्मा ही चुनाव लडेंगे.

लिहाजा, अब उन्हें इंतजार है वो उनके चुनाव लड़ने पर पार्टी जल्द कोई ठोस निर्णय ले. इधर इसे लेकर जब सदर विधायक सोनू से पूछा गया तो उनका कहना था की उन्हें इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है. बहरहाल, अब कोडरमा सीट से अगर जेएमएम के द्वारा कोई निर्णय नहीं हुआ तो ऐसे में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा आगे करेंगे क्या, इसे लेकर वो खुद भी उलझन में हैं.

 

 

Related Articles

Back to top button