Read Next
27/11/2025
हांगकांग में भीषण अग्निकांड के बाद 3 गिरफ्तार, 44 की गई थी जान, 279 लोग लापता
08/11/2025
ICC: महिला वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें लेंगी भाग, लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में टी 20 फॉर्मेट में होंगे क्रिकेट के मुकाबले
05/03/2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन के पीएम से की मुलाकात
30/01/2025
अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर विमान से टकराया, राहत और बचाव कार्य जारी
23/01/2025
लॉस एंजिल्स में फिर भड़की जंगल की आग, 8,000 एकड़ में तबाही
12/01/2025
कैलिफोर्निया में आग का तांडव जारी, 16 मौतें, 56000 एकड़ जमीन खाक
11/01/2025
गाजा : इजरायली हवाई हमलों में पत्रकार समेत 22 लोगों की मौत, संचार सेवाएं ठप होने का खतरा बढ़ा
05/01/2025
सूडान : खार्तूम में अर्धसैनिक बलों के हमलों में 8 की मौत, 53 घायल
04/01/2025
चीन में एक नई महामारी: एचएमपीवी से भारत को भी खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह एडवाइजरी
03/01/2025
कैलिफोर्निया में फर्नीचर वेयरहाउस की छत पर गिरा विमान, दो की मौत, 18 घायल
Back to top button
Washington: एक अमेरिकी सांसद ने संसद के अपने साथियों से आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं और आतंकवाद फैला रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में भाजपा का सीएम चेहरा रघुवर दास ही हैं भ्रष्टाचार के आरोपी
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमें मदद करना चाहिए: रूनी
सांसद फ्रांसिस रूनी ने गुरुवार को कहा कि भारत के समक्ष कई क्षेत्रीय और भूराजनीतिक खतरे हैं. इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं, आतंकवाद फैला रहे हैं. हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नयी दिल्ली में सरकार का सहयोग करना चाहिए.
फ्लोरिडा से सांसद रूनी ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ‘‘सहयोगी’’ भारत के साथ अहम संबंधों पर अपने भाषण में कहा कि उनकी अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ हाल में बैठक हुई जिसमें भारत व अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की महत्ता और भारत के समक्ष मौजूद अहम मामलों पर चर्चा की गयी.
इसे भी पढ़ें- #Maharashtra: आज साफ हो सकती है सरकार गठन की तस्वीर, राउत बोले- कुछ रिश्तों से बाहर आना अच्छा होता है
भारत अपने शत्रु देश से हमेशा सतर्क रहता है
उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार भारत के पड़ोसियों को अस्थिर कर रहा है, इसके पड़ोसियों को ऐसे कर्ज से लाद रहा है जिसका वे भुगतान नहीं कर पा रहे, जैसा कि श्रीलंका के हम्ब नटोटा बंदरगाह परियोजना में हुआ. रूनी ने कहा कि भारत अपने शत्रु देश, अस्थिर व परमाणु हथियार से सशस्त्र पाकिस्तान के कारण हमेशा सतर्क रहता है.
उन्होंने भारत को अमेरिका का अहम कारोबारी सहयोगी बताते हुए कहा कि हमें भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और द्विपक्षीय विदेशी प्रत्यक्ष निवेश बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए और एक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता पर विचार करना चाहिए.