JharkhandRanchi

संत श्री आशाराम बापू के भक्तों ने प्रसाद के साथ किया शरबत का वितरण, सत्यसाहित्य भी बंटा

Ranchi: संत श्री आशाराम बापू जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी रांची में लगातार कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिसमें साधक भाई-बहनें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और बापू के कुशल-मंगल की प्राथना के साथ अवतरण दिवस की खुशियां भी मना रहे हैं. राजधानी रांची के रातू रोड पिस्का मोड़ चौराहा में इसी कड़ी के तहत संत आशाराम बापू साधक परिवार (देवी मंडप रोड स्थित सेंटर ) के तत्वावधान में प्रसाद व शरबत का वितरण किया गया.

बड़ी संख्या में बापू के भक्तों व साधक-साधिकाएं, बच्चें भी पिस्का मोड़ में उपस्थित हजारों राहगीरों के बीच प्रसाद-शरबत का वितरण किया गया. इस अवसर पर बापू के सत्साहित्य व कैलेंडर भी बांटे गये. इससे पहले बापू की पूजा-अर्चना व आरती भी की गयी. प्रसाद में खिचड़ी व हलुआ का वितरण किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में सत्य साहित्य सेंटर पिस्का मोड़ की भूमिका महत्वपूर्ण थी.

Related Articles

Back to top button