RanchiSports

संत जॉन सेंटेनरी सब जूनियर फुटबॉल महोत्सव में संत इग्नेश्यिस गुमला बनी चैंपियन 

Ranchi: संत जॉन स्कूल रांची में तीन दिवससीय खेल महोत्सव के फाइनल में संत इग्नेसियस स्कूल गुमला ने संत जोसफ स्कूल कोके को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. तीसरे स्थान पर संत जॉन रांची रहा तथा चौथे स्थान पर बेथ्नी स्कूल मखमंदरों रहा. इस खेल में 24 टीम ने भाग लिया था. फाइनल खेल के मुख्य अतिथि फाटर जस्टिन तिर्की ने अपने उद्बोधन से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. इस खेल का आयोजन संज जॉन स्कूल के प्रिंसपल फादर अंथोनी एक्का तथा फॉदर फ्लोरेंस कुजूर के द्वारा किया गया. पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह में संत जॉन एलुमिनाई तथा विभिन्न मुख्य अतिथि की उपस्थिति में कराया गया. इस खेल को सफल बनाने में सर फुलचंद,विजय सांगा,आलोक इत्यादि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Related Articles

Back to top button