Sports

साइना नेहवाल ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग के पांचवें सत्र से हटने का फैसला किया

New Delhi :  भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने अगले अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए खुद को तैयार करने के लिए रविवार को आगामी प्रीमियर बैडमिंटन लीग से हटने का फैसला किया.

पिछले पीबीएल सत्र में नार्थ ईस्टर्न वारियर्स के लिए खेलने वाली 29 साल की साइना 20 जनवरी से नौ फरवरी के बीच खेले जाने वाले पांचवें चरण में खेलती हुई दिखायी नहीं देंगी.

इसे भी पढ़ेंः #GovernmentHospitals से सात गुना महंगा है निजी अस्पतालों में #Treatment कराना  :  सर्वेक्षण

साइना ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पीबीएल के पांचवें चरण का हिस्सा नहीं रहूंगी. अमाश्य संबंधित समस्याओं और चोटों के कारण मैं साल के ज्यादातर हिस्से में स्वस्थ नहीं रहीं इसलिए मैं बेहतर तैयारियों के लिए पीबीएल के दौरान कुछ समय लेना चाहूंगी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सभी प्रशंसकों से माफी मांगना चाहूंगी और उम्मीद करती हूं कि अगले पीबीएल का हिस्सा रहूंगी. ’’

इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection: राजकिशोर महतो टुंडी से होंगे आजसू पार्टी के उम्मीदवार, जारी हुई छठी सूची

इस समय साइना विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर काबिज है. पूरे साल वह फार्म से जूझती रहीं. उन्होंने इस महीने के शुरू में हांगकांग ओपन में हिस्सा लिया था जिसमें वह पहले दौर में चीन की काई यान यान से हार गयी थीं.

साइना को इस साल छह बार पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था.

इसे भी पढ़ेंः हजारीबाग: भाकपा माओवादियों ने पोस्टरबाजी कर दी वोट बहिष्कार करने की धमकी

 

 

Related Articles

Back to top button