JharkhandSahibganj

साहिबगंज: कागजात नहीं दिखाने पर टास्क फोर्स ने किये पांच क्रशर सील

Sahibganj: तालझारी अंचल क्षेत्र के सकरीगली गदवा पहाड़ में बुधवार को राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह, बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी एवं थाना के एएसआई उमेश महतो के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स गठित कर पांच स्टोन क्रशर को सील किया. बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने बताया कि सील किया हुआ क्रशर बासुकी नाथ यादव, हरेंद्र यादव, अमित यादव, गोवर्धन यादव व अनिल यादव का है.

इसे भी  पढ़ें: बाबा मंदिर में विधायक अंबा से दुर्व्यवहार मामला: पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने की मंदिर प्रबंधक पर कानूनी कार्रवाई की मांग

अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह ने बताया कि क्रशर संचालक से क्रशर चलाने संबंधित कागजात की मांग की गई. क्रशर मालिकों के द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर तत्काल क्रशर को सील किया गया. मामले को लेकर सीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया. क्रशर सील होने की बात सुन क्रशर संचालकों में हड़कंप मच गया. मौके पर सीआई रवि शंकर राम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button