NationalTOP SLIDER

आतंकियों की हिमाकत, गृह मंत्री अमित शाह और योगी का दी मारने की धमकी, कई बम ब्लॉस्ट की भी चेतावनी

CRPF के मुंबई हेडक्वार्टर को आतंकियों ने भेजा है ईमेल

Mumbai : CRPF के मुंबई हेडक्वार्टर में आतंकियों का मेल आया है जिसमें सार्वजनिक जगहों, मंदिरों और एयरपोर्ट पर कई बम ब्लॉस्ट की धमकी दी गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये मेल 4-5 दिन पहले आया था.

CRPF के थ्रेट मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये मेल को जांच एजेंसी NIA समेत खुफिया एजेंसियों को सौंपा गया है. एजेंसियां इस मेल को लेकर पूरी जानकारी जुटाने में लगी हैं.

इस मेल में भारत में छिपे लश्कर ए तैयबा के मुखबिरों का जिक्र भी किया गया है. इसके साथ ही तीन राज्यों में 200 kg हाई ग्रेड RDX होने की बात भी मेल में कही गई है.

इसे भी पढ़ें :नाम माड्यूलर टॉयलेट, फैसिलिटी जेनरल वाली भी नहीं

सुरक्षा को लेकर एजेंसियां हुई चौकन्नी

इसके अलावा इस मेल में 11 से ज्यादा आतंकियों और आत्मघाती हमलावरों के एक्टिव होने का भी मेल में जिक्र किया गया है. दहशतगर्दों की तरफ से भेजे गए इस मेल में गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान को खतरे की बात भी कही गयी है. गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां चौकन्नी हैं.

इसे भी पढ़ें :दिल्ली से भाग कर गिरिडीह पहुंची युवती, परिचित युवक पर लगाया उसे बेचने की कोशिश करने का आरोप

क्या लिखा है ईमेल में

इससे पहले भी इन दोनों के अलावा कई और वीवीआईपी लोगों के आतंकियों के निशाने पर होने की बात को लेकर अलर्ट जारी किये जा चुके हैं. मेल के आखिर में मेल भेजने वाले ने लिखा है-हम अज्ञात हैं

हम एक आर्मी हैं
हम माफ नहीं करते
हम भूलते नहीं
हमारा इंतज़ार करो

इसे भी पढ़ें :TMC प्रत्याशी सुजाता ने BJP पर लगाया हमले का आरोप, दीदी बोलीं, ”डराने-धमकाने के हथकंडों” से नहीं घबराएंगी

NIA और एजेंसियां जुटी जांच में

इस मेल के मिलने के बाद एजेंसियां पूरी शिद्दत के साथ इस मेल के सोर्स और मेल करने के पीछे की साज़िश की तह तलाशने में जुट गई हैं. पिछले साल अक्टूबर महीने में NIA कंट्रोल रूम में इसी तरह का एक कॉल आया था.

कॉल करने वाले ने पाकिस्तान के कराची शहर से फ़ोन करने का दावा किया था और मुंबई पोर्ट और पुलिस एस्टेब्लिशमेंट पर जैश के हमले की प्लानिंग के बारे में जानकारी दी थी. इस मामले की जांच भी फिलहाल जारी है.

इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने 45 साल और इससे अधिक उम्र के सभी कर्मियों को कोरोना टीका लगाने को कहा

Related Articles

Back to top button