Crime NewsJharkhandSahibganj

साहिबगंज व्यवसायी अपहरण कांड: नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी के रोहित मुर्मू को रिमांड पर लेगी पुलिस

Sahibganj: बोरियो थाना रोड से अपहृत अनाज व्यवसायी अरूण कुमार साह की 28 जून को हत्या कर दी गयी. व्यवसायी की अपहरण के बाद हत्या के पीछे नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी के हाथ सामने आया है. इस मामले में बीते 7 जून को गिरफ्तार हुए नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी के सक्रिय सदस्य रोहित मुर्मू को पुलिस रिमांड पर लेगी.

मालूम हो कि बीते 7 जून को सीटीएस कंपनी के क्रशर प्लांट पर गोलीबारी और आगजनी की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस रोहित मुर्मू सहित उसके अन्य सहयोगियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें- Corona से मरे शख्स को दफनाने में नहीं मिली मदद, 48 घंटे तक परिवार ने शव को फ्रीजर में रखा

व्यवसायी अपहरण कांड में चार अपराधी गिरफ्तार

बोरियो थाना रोड से अपहृत अनाज व्यवसायी अरूण कुमार साह की 28 जून को हत्या कर दी गयी. व्यवसायी की अपहरण के बाद हत्या के पीछे नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी के हाथ सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी संगठन के सरगना रहे रोहित मुर्मू की बहन पूजा सहित चार लोगों को पकड़ा है.

गौरतलब है कि पूजा ही व्यवसायी अरुण साह को घर से बुलाकर अपने साथ लेकर गयी थी. व्यवसायी अपहरण कांड में नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी संगठन के कई लोग शामिल हैं. जो असम के रहने वाले हैं. इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

साहिबगंज में बनाया है ठिकाना

जानकारी के अनुसार, नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी की सबसे अधिक गतिविधियां झारखंड के साहिबगंज में देखी गयी हैं. साहेबगंज में रांगा इलाके के सैकड़ों लोग असम में मजदूरी करते हैं. लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासी मजदूरों की गतिविधियां संदिग्ध हैं. क्योंकि इन प्रवासियों का संबंध इस संगठन से बताया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, असम के पांच उग्रवादी संगठन आदिवासी पीपल्स आर्मी, आदिवासी कोबरा मिलिटेंट्स ऑफ असम, बिरसा कमांडो फोर्स, संथाली टाइगर फोर्स और आदिवासी नेशनल लिबरेशन आर्मी के लोगों ने मिलकर नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी बनायी है. इस संगठन का उद्देश्य अब संथाल परगना में अलगाववाद पैदा करना है.

इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: देश में 6 लाख से अधिक संक्रमित, महज 6 दिनों में सामने आये एक लाख नये केस

अपहृत व्यवसायी की गोली मारकर की गयी थी हत्या

बोरियो थाना रोड से अपहृत अनाज व्यवसायी अरूण कुमार साह की हत्या कर दी गयी है. अरुण कुमार का शव 28 जून की सुबह बोरियो थाना क्षेत्र की तेलो पंचायत में खुले मैदान में पड़ा मिला. अरुण की आंख पर पट्टी बंधी हुई थी.

उल्लेखनीय है कि बीते 20 जून को अपराधियों ने अरुण कुमार साह का अपहरण कर लिया था. जिसके बाद 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी. फिरौती नहीं मिलने और पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद अपराधियों ने अरुण कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़ें- LAC पर बरकरार तनाव के बीच कल लद्दाख जायेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button