Crime NewsJharkhandSahibganj

साहेबगंज :  RPF बैरक में मेस के कर्मचारी ने लगायी फांसी

Sahibganj : साहेबगंज नगर थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ बैरक में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसक शव बैरक में ही एक खिड़की से फंदे से लटका मिला. युवक की पहचान देवव्रत घोष के रूप में हुई है जो बैरक के ही मेस में काम करता था.

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष देवल सहाय का निधन, जानिए क्यों कहे जाते थे रांची में क्रिकेट के भीष्म पितामह

पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में था

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही देवव्रत घोष के पिता का निधन हो गया था. उसके बाद से देवव्रत डिप्रेशन में चला गया था. फांसी लगाने के पीछे फिलहाल यही वजह मानी जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – दिवंगत पत्रकार पुष्पगीत के घर चोरी; टीवी, लैपटॉप समेत कई सामान ले गये चोर

Related Articles

Back to top button