JharkhandNEWSRanchiSportsTOP SLIDER

JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष देवल सहाय का निधन, जानिए क्यों कहे जाते थे रांची में क्रिकेट के भीष्म पितामह

Ranchi: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के लंबे समय तक उपाध्यक्ष रहे वरीय खेल प्रशासक देवल सहाय का मंगलवार को निधन हो गया. अहले सुबह करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वह करीब तीन माह से बीमार थे. उनका इलाज रांची के ही मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा था.

उनका आधिकारिक नाम देवव्रत सहाय था लेकिन खेल जगत में देवल सहाय ही मशहूर हुआ. क्रिकेट और फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी देवल सहाय को रांची में क्रिकेट का भीष्म पितामह कहा जाता है. देवल दा ने सीसीएल के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 से खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था.

उनके निधन पर JSCA समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े खेलप्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

इसे भी पढ़ें – साहिबगंजः गंगा में पलटा मालवाहक जहाज, कई लोग लापता

क्यों कहे जाते थे रांची में क्रिकेट के भीष्म पितामह

देवल सहाय को रांची में क्रिकेट का भीष्मपितामह कहा जाता है. उनके दिशा-निर्देश में दर्जनों क्रिकेटर रांची ने दिये जिन्होंने देश और राज्य का प्रतिनिधित्व किया.

महेंद्र सिंह धौनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार राजा, सरफराज अहमद समेत दर्जनों क्रिकेटरों के नाम इनमें शामिल हैं.

इतना ही नहीं, देवल दा ने खिलाड़ियों के लिए कई संस्थाओं में नौकरी के द्वार भी खोले. वह खुद मेकॉन, CMPDI व CCL में वरीय पदों पर. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तीनों संस्थाओं में ख़िलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का द्वार खोला.

इसे भी पढ़ें – एक दिसंबर से सभी ट्रेनों के बंद होने के वायरल व्हाट्‌सएप मैसेज में है कितनी सच्चाई

Related Articles

Back to top button