Khas-KhabarSahibganj

साहेबगंजः आपस में भिड़े भाजपाई-जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

Sahebgunj: यूपी में बीजेपी सांसद और विधायक के बीच की मारपीट का मामला अभी गरमाया हुआ है. वहीं झारखंड के साहेबगंज में बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये. इस दौरान बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई. देखते ही देखते शहर का पटेल चौक पर गुरुवार की दोपहर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दरअसल राजमहल विधायक अनंत ओझा सीवरेज सिस्टम के तहत हाउस कनेक्टिंग कार्य का शिलान्यास करने आने वाले थे. इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी थी, शिलान्यास का शिलापट्ट भी बन गया था. मगर इस शिलान्यास के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए.

इसे भी पढ़ेंःहजारीबागः सुरक्षाबलों और टीपीसी में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

दो विधायकों के समर्थक आपस में भिड़े

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गौतम यादव एवं कुंज बिहारी यादव के बीच हाथापाई हुई. इस बीच कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया.

दरअसल जुडको के तहत सीवरेज कार्य शिलान्यास के लिए पटेल चौक पर शिलापट्ट लगाया गया था. जिसमें राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा का नाम अंकित था. जबकि बोरियो विधायक ताला मरांडी का नाम अंकित नहीं किया गया था. राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा को ही योजना का शिलान्यास करना था. इस बीच बोरियो विधायक ताला मरांडी के प्रतिनिधि आनंद मोदी व नित्यानंद गुप्ता ने वहां पहुंच इसका विरोध किया.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू कश्मीर: बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला, 18 लोग घायल

इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता गौतम यादव व कुंज बिहारी में हाथापाई हो गयी. गौतम यादव ने कुंज बिहारी पर अभद्रता का आरोप लगाया. और कहा कि जनप्रतिनिधि को गाली देने का विरोध किया. उसी के परिणामस्वरूप झगड़ा हुआ. वहीं कुंज बिहारी ने शिलापट्ट पर बोरियो विधायक का नाम नहीं देने को प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया. आपको ज्ञात हो कि शिलान्यास राजमहल विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद इलाके में हो रहा था.

गलतफहमी में हुई हाथापाई

बोरियो विधायक ताला मरांडी के प्रतिनिधि नित्यानंद गुप्ता ने बताया कि 28 वार्ड में 7 वार्ड बोरियो विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है. ऐसे में शिलापट्ट पर दोनों विस क्षेत्र के विधायक का नाम अंकित किया जाना चाहिए था.

इसे भी पढ़ेंः राहुल ने कहा- राफेल की फाइलें गायब हो गयी हैं,  30 हजार करोड़ के घोटाले में मोदी को बचाने की कोशिश

लेकिन सिर्फ एक क्षेत्र के विधायक का नाम अंकित कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं में हाथापाई का उक्त मामले से कोई सरोकार नहीं. दोनों कार्यकर्ता भाजपा के ही हैं. गलतफहमी से हल्की झड़प हुई थी. जिसे समझा-बुझा कर हल कर लिया गया है. इधर इस मामले के बाद अगली तिथि निर्धारित होने तक शिलान्यास कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button