
Giridih: जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड और शहरी क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप वाया बक्सीडीह वाया योगितांद तक प्रस्तावित ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास रविवार को गिरिडीह के सदर विधायक सुदविया कुमार सोनू ने वैदिक मंत्रोचार के बीच शिलापट पर नारियल फोड़ कर किया. पथ प्रमंडल के योजना मद की राशि करीब पांच करोड़ पचास लाख की लागत से बनने वाले इस सड़क के नए सिरे से निर्माण के बाद करीब पचास हजार की आबादी को आवागमन के सालो पुराने समस्या से छुटकारा मिलेगा. रविवार को सदर विधायक सोनू ने शिलान्यास करने के साथ कहा की इस सड़क का नए सिरे से निर्माण करना उनके प्राथमिकता में था, क्योंकि शहर में ट्रैफिक लोड की समस्या सबसे अधिक है. ऐसे में इस सड़क का निर्माण होने से लोगो को राहत मिलेगा, दूसरे जिले से आने वाले बड़े और हर छोटे मालवाहक वाहन को शहर में इंट्री करने की जरूरत नही, बल्कि, शहर से सटे इसी इलाके से हो कर गुजर सकते है. इधर शिलान्यास के दौरान जेएमएम नेता अजीत कुमार पप्पू, साहनवाज अंसारी, सईद अख्तर, रॉकी सिंह, अभय सिंह के साथ पथ प्रमंडल के अधिकारी भी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा




