Lead NewsNationalNEWS

दुःखद : अस्पताल में आग लगने से 13 कोविड मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर स्थित विजय वल्लभ अस्पताल की घटना

Mumbai: कोरोना कहर के बीच महाराष्ट्र के पालघर जिले से दुख भरी खबर है. शुक्रवार को तड़के वसई इलाका स्थित विजय वल्लभ कोविड केयर अस्पताल में भीषण आग लग गई. कम से कम 13 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है. आननफानन में अस्पताल में दाखिल मरीजों को समीप के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. 21 मरीजों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी.

इसे भी पढ़ेंःGood News: झारखंड में 18+ वालों को फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन

मालूम हो कि दो दिन पूर्व महाराष्ट्र के ही नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी. यह घटना तब हुई थी जब ऑक्‍सीजन लीक होता देख अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन आपूर्ति को रोक दिया गया था. इससे वेंटीलेटर पर रखे गए मरीजों को ऑक्‍सीजन न मिलने से उनकी मौत हो गई थी.

Related Articles

Back to top button