
Deoghar: गुरुवार को देवघर 459 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले. अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1270 हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को देवघर शहरी क्षेत्र में 169, सीएचसी मोहनपुर में 35, सीएचसी देवीपुर में 43, सीएचसी जसीडीह में 64, सीएससी मधुपुर में 63, सीएचसी सारठ में 25, सीएचसी करौं में 7, सीएचसी सारवां में 27 व सीएचसी पालोजोरी में 26 नए केस मिले हैं.
इसे भी पढ़ेः Ranchi news: 40 साल से कम उम्र के पुलिसकर्मियों की तैनाती संक्रमित वाले इलाकों में होगी
वहीं अब देवघर शहरी क्षेत्र में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 574, सीएचसी मोहनपुर में 80, सीएचसी देवीपुर में 50, सीएचसी जसीडीह में 187, सीएचसी मधुपुर में 122, सीएचसी सारठ में 68, सीएचसी करौं में 42, सीएचसी सारवां में 76 व सीएचसी पालोजोरी में एक्टिव केस बढ़कर 71 हो गए हैं. जबकि 115 लोग अब तक कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ेः दुःखद : अस्पताल में आग लगने से 13 कोविड मरीजों की मौत




