Education & CareerJharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों की होगी ग्रेडिंग

अगले वर्ष स्वच्छता की दौड़ में शामिल होंगे राज्य के पांच हजार सरकारी स्कूल

Ranchi : राज्य के स्कूलों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अब उसे ग्रेड दिया जाएगा। राज्य के 40 हजार से अधिक स्कूलों में से पांच हजार सरकारी स्कूलों को फाइव स्टार का दर्जा दिलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। फाइव स्टार के लिए स्कूल को 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने होंगे।  इन स्कूलों को अगले वर्ष राज्य सरकार सम्मानित करेगी।

इसे भी पढ़ें : लंदन में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने किया गिरफ्तार

7000 स्कूलों को फोर स्टार का दर्जा

इसके अलावा 7000 स्कूलों को फोर स्टार का दर्जा दिलाया जाएगा। इसके लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग स्कूलों को संसाधन उपलब्ध कराएगा, जिससे वे इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। मालूम हो कि इस वर्ष फाइव स्टार के लिए 918 और फोर स्टार के लिए 5663 स्कूलों ने आवेदन किया था। इस साल राज्य स्तर पर 119 स्कूलों का चयन किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

2021 में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम की शुरुआत नए शैक्षणिक सत्र से होगी। स्कूल अगले 4 महीने में संसाधनों को बेहतर करेंगे। उसी के आधार पर स्कूल वन से फाइव स्टार तक की कैटेगरी में आवेदन कर सकेंगे।

पहले कोरोना से जितनी होगी जंग

स्कूलों को इस बार कोरोना से जंग जीतने की तैयारी करनी होगी। इस ध्यान में रखते हुए विभाग ने सभी स्कूलों में हैंडवाश यूनिट की व्यवस्था की है। सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इनसिनेटर लगाया गया है। स्कूलों में जल सेना का गठन, स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन, साबुन बैंक, पैड बैंक की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें : नये कृषि कानूनों के खिलाफ आठ दिसंबर के भारत बंद में विपक्षी दल कूदे, राष्ट्रपति से मिलेंगे शरद पवार

स्टार के ये होंगे आधार

फाइव स्टार – 90 से 100 प्रतिशत अंक

फोर स्टार – 75 से 89 प्रतिशत अंक

थ्री स्टार – 51 से 74 प्रतिशत अंक

टू स्टार – 35 से 50 प्रतिशत अंक

वन स्टार – 35 प्रतिशत से नीचे अंक

Related Articles

Back to top button