
NW Desk: जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन के लिए खुशखबरी है. कपिल एक बार फिर से टीवी पर कॉमेडी का नया शो लेकर आने वाले हैं. इस बार उनका कॉमेडी प्रोग्राम ‘द कपिल शर्मा’ के नाम से आयेगी. इस शो की समय और तारीख का खुलासा कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: सुषमा स्वराज का ऐलानः नहीं लड़ना चाहती आगे चुनाव, पार्टी का निर्णय होगा आखिरी
कपिल शर्मा के नये कॉमेडी शो का समय
टीवी पर वापसी करने जा रहे है कपिल शर्मा के इस नयी कॉमेडी शो की डेट सामने आ गयी है. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन लाने की पूरी तैयारी में है. जानकारी के अनुसार ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन सोनी टेलीविजन पर 23 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. फिलहाल ये शो कितनी बजे से स्टार्ट होगा ये अभी कन्फर्म नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें: भारत को हराने के लिये टी-20 सर्वश्रेष्ठ मौका : फिंच
कृष्णा और सुनील भी होंगे शो में साथ
इस बार कपिल के साथ पहली बार कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा के साथ नज़र आएंगे और इन दोनों के अलावा भारती सिंह, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुमोना भी शो का हिस्सा हो सकते हैं. कपिल के साथ 36 का आंकड़ा रहने वाले उनके पुराने साथी कलाकार सुनील भी नज़र आने वाले है.




