JharkhandKoderma

कोडरमा : डैम में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Koderma : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु पंचायत के नादकरी गांव में नादकरी चेक डैम में डूबने से मंगलवार को 45 वर्षीय नागेश्वर साव की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मरकच्चो सुमीत कुमार, एसआई कुंदन कुमार, एएसआई उमेश सिंह दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम जामु निवासी नागेश्वर साव पिता स्व परमेश्वर साव मंगलवार को नहाने के लिए नादकरी सिमाना स्थित डैम गया. काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा.

इसे भी पढ़ें :राज्य की बड़ी आबादी को उसके अधिकार और आरक्षण से दूर रखने की तैयारीः सुदेश कुमार महतो

दोपहर नादकरी के ग्रामीणों के द्वारा चेक डैम में शव को देखा गया. हल्ला होने पर जामु से परिजन व ग्रामीण पहुंच कर शव की पहचान की.

नागेश्वर साव के परिवार में उसकी पत्नी सुंदरी देवी व दो बेटियां हैं. घर में सिर्फ यही व्यक्ति मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :लोकसभा में संजय सेठ ने सरकार से किया आग्रह- चुनाव में जातिगत चर्चाओं पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाये जायें

Related Articles

Back to top button